गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की शव की पहचान के लिए बेटे ऋषभ रूपाणी ,देंगे DNA सैंपल

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन हादसे में 241 लोगों की जान चली गई थी. हादसे के दो दिन बाद भी शवों की पहचान नहीं हो सकी है. इसके पीछे की वजह शवों का बुरी हालत में जला होना है.

यही कारण है कि मेडिकल टीम को शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट कराना पड़ा रहा है. इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत हुई थी. उनके शव की पहचान के लिए बेटे ऋषभ रूपाणी गांधीनगर पहुंच गए हैं.

विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी गांधीनगर पहुंच चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि वे किसी भी वक्त अस्पताल जाकर DNA सैंपल दे सकते हैं. ताकि शव पहचान जल्दी ही की जा सके. हादसे को 2 दिन बीत चुके हैं. कुछ लोगों की पहचान हो चुकी है जिसके बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब तक 7 शवों की शिनाख्त हो गई है.

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पुत्र ऋषभ रूपाणी DNA टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने आएंगे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]