अमेरिका में इन 12 देशों के लोगों की ‘नो एंट्री’, ट्रंप का बैन लागू……

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ बढ़ती सख्ती के कारण पैदा हुए तनाव के बीच 12 देशों के नागरिकों द्वारा अमेरिका की यात्रा पर लगाया गया प्रतिबंध सोमवार को प्रभावी हो गया।ट्रंप की ओर से बुधवार को हस्ताक्षरित नया घोषणा पत्र अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों पर लागू होता है।इस आदेश में बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के उन लोगों पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिनके पास वैध वीजा नहीं है। यह नया प्रतिबंध सूची इन देशों के लोगों को पहले से जारी किए गए वीजा को रद नहीं करता। पहले जारी किए गए वीजा पर अमेरिका में प्रवेश किया जा सकता है।
