केंद्र सरकार ने 24,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी……..

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगमता और प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से 24,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।इन परियोजनाओं में महिपालपुर के शिव मूर्ति क्षेत्र (द्वारका एक्सप्रेसवे) से नेल्सन मंडेला रोड (वसंत कुंज) तक पांच किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण भी शामिल है। गुप्ता ने कहा कि यह सुरंग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा लगभग 3,500 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इन परियोजनाओं को हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक में स्वीकृति मिली है। गुप्ता के अनुसार, यह परियोजना अगले वर्ष की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]