थाना जलालपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना जलालपुर, जौनपुर

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में थाना जलालपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

गिरफ्तारी का विवरणः
दिनांक 07.06.2025 को उ0नि0 जयदीप, हे0का0 अरविन्द सिंह, का0 कर्मधीर पाल ड्युटी के दौरान क्षेत्र में कार्यरत थे कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि मु0अ0सं0 -169/25 मे नामित अभि0 शोभनाथ सरोज पुत्र बासुदेव सरोज निवासी गोपीपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर अपने घर पर समान लेने आया हुआ है और समान लेकर फिर कही भागने की फिराक मे है, प्राप्त सूचना पर अभि0 शोभनाथ सरोज के घर पर पंहुचे जहा पर अभियुक्त के घर पर ताला लगा हुआ था। अभियुक्त के घर के बगल मे मड़हा मे तलाश किया गया तो एक व्यक्ति मड़हे मे मौजूद मिला, पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम शोभनाथ सरोज पुत्र बासुदेव सरोज निवासी गोपीपुर थाना जलालपुर जौनपुर उम्र करीब 65 वर्ष बताया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त द्वारा बताया कि दिनांक 29.05.2025 को मेरे परिवार से व राजदेव सरोज के घर से झगडा हो गया था, झगडे मे मेरे व मेरे परिवार के द्वारा राजदेव सरोज और उनके घर के लोगो को मारपीट कर लिया गया था, जिससे राजदेव सरोज के परिवार वालो को काफी चोटे आ गयी थी और सभी लोग हास्पिटल मे भर्ती हो गये थे, फिर मुझे पता चला कि हम लोगो के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है, इसलिये हम सभी लोग घर छोड कर भाग गये थे, आज मै कुछ समान लेने अपने घर पर आया था कि आप पुलिस वालो ने मुझे पकड लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. शोभनाथ सरोज पुत्र बासुदेव सरोज निवासी गोपीपुर थाना जलालपुर जौनपुर उम्र करीब 65 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-169/25 धारा 191(2),109(1)131/115(2)117(2)352/351(3) बीएनएस थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 जयदीप चौकी प्रभारी पराऊगंज थाना जलालपुर जौनपुर
2. हे0का0 अरविन्द सिंह थाना जलालपुर जौनपुर
3. का0 कर्मधीर पाल थाना जलालपुर जौनपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]