कांग्रेस  बिहार में दोबारा अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही……

कांग्रेस बिहार में दोबारा अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है. यही कारण है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार बिहार दौरे पर जा रहे हैं.इस बीच राहुल ने एक बार फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी मैच फिक्सिंग की तैयारी की जा रही है.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नवंबर 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की आलोचना की है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जीत हासिल करने के लिए “मैच फिक्सिंग” अभियान चलाने का आरोप लगाया है. BJP,एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से मिलकर बने महायुति गठबंधन ने 288 विधानसभा सीटों में से 235 सीटें हासिल कीं. इनमें से अकेले BJP ने 132 सीटें जीतीं, जो राज्य के इतिहास में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]