थाना केराकत पुलिस द्वारा टैम्पो चालक को गोली मारने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा मय कारतूस व मोटर साइकिल बरामद किया गया

दिनांक-01.06.2025, जनपद जौनपुर

डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक-01.06.2025 को थाना केराकत पुलिस द्वारा टैम्पो चालक को गोली मारने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा मय कारतूस व मोटर साइकिल बरामद किया गया।

थाना-केराकत

टैम्पों चालक को गोली मारने की घटना का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा मय कारतूस व मोटर साइकिल बरामद किया गया।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-29.05.2025 को केराकत कस्बे में टेम्पो चालक प्रदीप यादव पुत्र हरीलाल यादव ग्राम चेवार पैठहा थाना देवगांव आजमगढ़ के साथ साइड देने के विवाद को लेकर मार पीट व मारपीट के दौरान पिस्टल से जान से मारने की नियत से टेम्पो चालक प्रदीप यादव के ऊपर फायर किया गया था। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0-141/2025 धारा-191(2), 191(3), 115(2), 352, 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी का विवरणः-
नि0 अवनीश राय, प्र0नि0 केराकत मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित व इलेक्ट्रानिक व मैनुअल साक्ष्य के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तों 1.मुकेश सोनकर पुत्र मदन सोनकर उर्फ मुन्ना निवासी मेंहदीतला थाना केराकत जनपद जौनपुर को कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल मय .32 बोर एक फायर व 02 जिन्दा कारतूस 2.अभियुक्त वकील सोनकर पुत्र बहादुर सोनकर निवासी नरहन (खान चौराह ) थाना केराकत जनपद जौनपुर को कब्जे से घटना में प्रयुक्त मो0सा0 अपाची रजि0 नं0 UP 65 BW 7298 के साथ व 3.अभियुक्त करन सरोज पुत्र मुन्नालाल सरोज निवासी देवकली थाना केराकत जौनपुर गिरफ्तार किया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ विवरण-
अभियुक्त मुकेश नें बताया कि टैम्पों चालक से उसके जीजा संदीप को टक्कर लगी थी, जिससें दोनों में विवाद व कहासुनी हुई थी। संदीप ने अपने मुझे मौके पर बुलाया गया मैं अपने अन्य साथियों के साथ आया। मौके पर टैम्पों चालक से कहासुनी हुई व गोली चल गई।

आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-141/2025 धारा-191(2), 191(3), 115(2), 352, 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-358/16 धारा-279/304ए भादवि थाना केराकत जनपद जौनपुर (विरूद्ध मुकेश सोनकर उपरोक्त)

गिरफ्तार अभियुक्त-
1.मुकेश सोनकर पुत्र मदनलाल सोनकर निवासी मेंहदीतला थाना केराकत जनपद जौनपुर।
2.करन सरोज पुत्र मुन्नालाल सरोज निवासी देवकली थाना केराकत जौनपुर।
3.वकील सोनकर पुत्र बहादुर सोनकर निवासी नरहन (खान चौराहा) थाना केराकत जनपद जौनपुर।

बरामदगी का विवरण-
1.घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल मय .32 बोर एक फायर व 02 जिन्दा कारतूस
2.घटना में प्रयुक्त मो0सा0 अपाची रजि0 नं0 UP 65 BW 7298

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय, थाना केराकत जौनपुर।
2.निरी0 अप0 विजयंशंकर यादव, थाना केराकत जौनपुर।
3.उ0नि0 राधेश्याम सिंह, थाना केराकत जौनपुर।
4.हे0का0लल्लन खाँ, थाना केराकत जौनपुर।
5.हे0का0 विनोद यादव, थाना केराकत जौनपुर।
6.हे0का0रंणजीत सिंह, थाना केराकत जौनपुर।
7.हे0का0 रविप्रताप सिंह , थाना केराकत जौनपुर।
8.का0मिथिलेश राजभर थाना केराकत जौनपुर ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]