थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस टीम ने तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस टीम ने तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त धीरज पटेल पुत्र राम अभिलाख पटेल निवासी रामपुर थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर को एक देशी तमन्चा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ ग्राम सूरजा के पूरा के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 0134/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवऱण
धीरज पटेल पुत्र राम अभिलाख पटेल निवासी रामपुर थाना मुं0 बादशाहपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-134/25 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 ज्योति प्रकाश चौबे थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।
3.का0 अनूप कुमार थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।
4.का0 मुन्ना चौहान थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]