गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर

डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक 30.05.2025 को थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक-30.05.2025 प्रतिवादी 1.श्यामू सोनकर पुत्र गौरी निवासी बमैला थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर द्वारा आवेदक के भांजे आदित्य के साथ अश्लील व अनैतिक कार्य करना के सम्बन्ध मे वादी मुकदमा राहुल विश्वकर्मा पुत्र स्व0 प्यारेलाल विश्वकर्मा निवासी वार्ड नं 15 नगर पंचायत गौराबादशाहपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर के द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 114/2025 धारा 131 BNS व 11/12 पाक्सो अधि0 विरूद्ध 1.श्यामू सोनकर उपरोक्त के पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक-30.05.2025 को उ0नि0 अरुण कुमार राय मय हमराह हे0का0 शिवबदन प्रसाद ,का0 अभिषेक सिंह के द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त श्यामू सोनकर पुत्र गौरी निवासी बमैला थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को समय करीब 08.15 बजे ग्रामोदय इण्टर कालेज के पास से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्त श्यामू सोनकर पुत्र गौरी निवासी बमैला थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी सफाई अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय मे देना बता रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.श्यामू सोनकर पुत्र गौरी निवासी बमैला थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-114/2025 धारा 131 BNS व 11/12 पाक्सो अधिनियम थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 श्री अरूण कुमार राय थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2.हे0का0 शिवबदन प्रसाद थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3.का0 अभिषेक सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]