अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की ली गई सलामी व किया गया निरीक्षण
दिनांक 27.05.2025 जनपद सिद्धार्थनगर
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की ली गई सलामी व किया गया निरीक्षण ।
शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़ ।
अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल ।
विभिन्न शाखाओं, क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई आदि के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

आज दिनांक 27-05-2025 को प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन में साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के पश्चात पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवायी गयी व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता बनाये रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करायी गयी । महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस आदि शाखाओं का निरीक्षण किया गया ।

पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया । परेड के दौरान प्रतिसार निरीक्षक तथा लाइन्स के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
