लालू परिवार में आने वाली हैं खुशियां, फिर पापा बनेंगे तेजस्वी यादव; अस्पताल में एडमिट हुईं राजश्री

बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव से जुड़ी हाल की घटनाओं के कारण दुखी चल रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के घर में जल्द खुशियां आने वाली हैं। वे फिर दादा बनेंगे। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं।

उनकी पत्नी राजश्री कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि राजश्री जल्द ही मां बनेंगी। तेजस्वी रविवार को कोलकाता चले गए थे। सोमवार को लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सांसद डॉ. मीसा भारती सहित अन्य स्वजन कोलकाता पहुंचे। तेजस्वी की पहली संतान का जन्म 2023 में नवरात्र में हुआ था। षष्ठी के दिन जन्म होने के कारण उसका नाम कात्यायिनी रखा गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]