थाना सिंगरामऊ पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर को चोरी के माल के साथ किया गया गिरफ्तार

थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर।

थाना सिंगरामऊ पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर को चोरी के माल के साथ किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक-25.05.2025 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद मय हमराह पुलिस टीम के देखभाल क्षेत्र ,तलाश वांक्षित वारन्टी,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग में मामुर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये साढापुर ईट भट्टे के पास से अभियुक्त राजकुमार पुत्र कंतालाल ग्राम मसनपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामद शुदा माल के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि दिनांक 23/24.05.2025 की रात में ग्राम बछाडी में ट्यूबेल के चोरी किया गया स्टेब्लाइजर है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 66/25 धारा 307 बीएनएस पंजीकृत है । अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1.राजकुमार पुत्र कन्तालाल ग्राम मसनपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर ।

आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0 93/25 धारा 309(4)/317(2)/61(2) बीएनएस थाना लाइन बाजार जौनपुर
2.मु0अ0स0 105/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइन बाजार जौनपुर
3.मु0अ0स0 66/25 धारा 307/317(2)/313 बीएनएस थाना सिंगरामऊ जौनपुर
4.मु0अ0स0 67/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सिंगरामऊ जौनपुर

बरामदगी
1.01 लोहे का राड ,01 छिन्नी ,01 हथौडी ,01 सलाई रिन्च, 03 छोटा रिन्च तथा 01 पैना रिन्च, 01 पेचकश व 01 चाकू

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
2. उ0नि0 धुरेन्धर प्रसाद थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
3. का0 अभिषेक सिंह, का0 सौरभ सिंह,का0 गंगेश कुमार यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]