थाना शाहगंज पुलिस द्वारा अपहरण के 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना शाहगंज, जनपद-जौनपुर।
थाना शाहगंज पुलिस द्वारा अपहरण के 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर श्री आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री अजीत सिंह चौहान के निर्देशन व निकट पर्वेक्षण में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 167/2025 धारा 137(2),87 भारतीय न्याय संहिता 2023 में वांछित अभियुक्त अंगद पुत्र पलाऊ निवासी खरौना थाना शाहगंज जौनपुर को आज दिनांक 25.05.2025 को समय 07:55 बजे थाना बस स्टैंड शाहगंज से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.अंगद पुत्र पलाऊ निवासी खरौना थाना शाहगंज जौनपुर।
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0 167/2025 धारा 137(2),87 भारतीय न्याय संहिता 2023 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.प्र0नि0 दीपेंद्र सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 2.उ0नि0 मुख्तार राम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
