थाना जलालपुर पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गांजा के साथ किया गिरफ्तार
थाना जलालपुर पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गांजा के साथ किया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा छेदीलाल पुत्र विपति निवासी चवरी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को 1 किलो 460 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-165/2025 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.छेदीलाल पुत्र विपति निवासी चवरी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1.एक किलो 460 ग्राम नजायज गाँजा
पंजीकृत अपराध का विवरण-
1.मु0अ0सं0-165/2025 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
उ0नि0 जयदीप चौकी प्रभारी पराऊगंज थाना जलालपुर जौनपुर।
का0 देवानन्द थाना जलालपुर जौनपुर।
का0 कर्मधीर पाल थाना जलालपुर जौनपुर।
