अनपरा:पिकप और मोटरसाइकिल से हुई दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों में एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

दिनांक 25.05.2025 को समय करीब 20.30 बजे विकास पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ निवासी पुर्वी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष अपने दोस्तों धीरज पुत्र अरुण नि0 रेनुसागर कालोनी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष व दीपक राय पुत्र श्री श्यामलाल निवासी ऑडी मोड़ थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष के साथ अपने अपाचे मोटर साइकिल से जा रहे थे कि थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत पिकप नम्बर UP32PN1078 से एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें तीनों मोटर साइकिल सवार घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा तीनों घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया। नेहरू शताब्दी अस्पताल सिंगरौली मध्य प्रदेश में इलाज के दौरान धीरज पुत्र अरुण नि0 रेनुसागर कालोनी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष की मृत्यु हो गयी। दुर्घटना कारित करने वाले पीकप वाहन को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। शव भी परिजन लेकर आये हैं।
