गोरखपुर जोन की 73 वीं अन्तर जनपदीय हाँकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2025 प्रतियोगिता का आज समापन हुआ

दिनांक 23.05.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

◆गोरखपुर जोन की 73 वीं अन्तर जनपदीय हाँकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2025 प्रतियोगिता का आज समापन हुआ ।
◆अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा प्रतियोगिता में विजयी टीम को पुरस्कृत किया गया व प्रतियोगिता के फाइनल में खेलने वाली टीमों के खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया |

आज दिनांक 23.05.2025 को गोरखपुर जोन गोरखपुर की 73वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी महिला /पुरुष प्रतियोगिता 2025 का समापन प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा किया गया तथा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया समापन से पूर्व निम्नलिखित प्रतियोगिताएं हुई-

महिला वर्ग का फाइनल मैच जनपद देवरिया व जनपद बस्ती के मध्य खेला गया जिसमें जनपद देवरिया ने पेनाल्टी शूटआउट में जनपद बस्ती को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

पुरुष वर्ग का फाइनल मैच जनपद सिद्धार्थनगर व जनपद बस्ती के मध्य खेला गया जिसमें जनपद सिद्धार्थनगर ने जनपद बस्ती को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जनपद सिद्धार्थनगर से मुख्य आरक्षी महेंद्र नाथ शर्मा व आरक्षी संदीप सिंह ने 1-1 गोल किया। पूरे प्रतियोगिता का विवरण इस प्रकार रहा पुरुष वर्ग में जनपद सिद्धार्थनगर विजेता व जनपद बस्ती उप-विजेता रही तथा महिला वर्ग में जनपद देवरिया विजेता व जनपद बस्ती उप विजेता रही।

पूरे प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी महिला वर्ग महिला आरक्षी कविता चतुर्वेदी जनपद देवरिया व पुरुष वर्ग में जनपद सिद्धार्थनगर से आरक्षी पवन सिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। तथा सिद्धार्थनगर से ही मुख्य आरक्षी महेंद्रनाथ शर्मा उत्कृष्ट खिलाड़ी तथा जनपद बस्ती से मुख्य आरक्षी साजिद खान उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे। पूरे प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्राधिकार लाइन श्री अरुण कांत सिंह बी गुप्ता निरीक्षक सूरज नाथ सिंह पीटीआई रामकरन आरक्षी चंद्रिका श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]