भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए काफी लोग

भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए काफी लोग

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी/ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन दुद्धी विधान सभा के दुद्धि श्री रामलीला मैदान से भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में निकाला गया।यात्रा के दौरान काफी संख्या में लोग शामिल हुए इस दरमियान हाथ में तिरंगा झंडा लेकर कस्बा के मुख्य मार्ग पर भ्रमण किया।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता सहित इनर व्हील के पदाधिकारी,कौशल विकास के विद्यार्थी आदि ने खूब उदघोष लगाए।

इस दौरान एसटी /एससी के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार श्रवण सिंह गौड़,रंजना चौधरी,सुषमा गौड़,सुरेंद्र अग्रहरि,दीपक शाह,मनोज सिंह, मनीष जायसवाल कमलेश मोहन,डॉ लवकुश प्रजापति,डॉ मिथिलेश, प्रेम नारायण,सुमित सोनी ,मोहर लाल, हिमांशु चौरसिया विनोद जायसवाल धर्मेंद्र पाल लालकेश कुशवाहा, देवेंद्र गुप्ता मीरा सिंह गौड़, राखी जायसवाल तारा जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]