डुमरडीहा की महिला का आरोप: नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने 4 साल तक किया यौन शोषण, अब लगाई न्याय की गुहार
डुमरडीहा की महिला का आरोप: नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने 4 साल तक किया यौन शोषण, अब लगाई न्याय की गुहार

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
(दुद्धी) कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा की रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर चार साल तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक राजा वार्ड 2 निवासी ने आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया और फिर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पहले नजदीकियां बढ़ाईं और फिर जबरन बलात्कार किया। जब उसने विरोध किया, तो उसके मासूम बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसके बेटे पर कई बार हमला भी करवाया।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ स्थानीय कोतवाली समेत पिपरी कोतवाली में अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले जेल भी जा चुका है।
मीडिया से बातचीत में पीड़िता ने कहा, “राजा ने मुझे झूठे अपहरण केस में फंसाया। मैंने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।पीड़िता ने शासन-प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है बताया कि आज महिला के दिए तहरीर के आधार पर मुकद्दमा पंजीकृत किया गया है,आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
