थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा 02 गौतस्कर को किया गया गिरफ्तार
थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा 02 गौतस्कर को किया गया गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा के द्वारा गौतस्करी के अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष जलालपुर के नेतृत्व में उ0नि0 विजय कुमार सिंह मय हमराह कर्मचारीगण के साथ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में रेहटी सीएचसी के पास मौजूद थे कि मुखबीर की सूचना के आधार पर असबरनपुर अण्डर पास के पास से दो नफर अभियुक्तगण को पकडा गया जिनसे क्रमश नाम पता पूछ गया तो अपना नाम 1.मोहन मौर्य पुत्र स्व0 मृत्युंजय मौर्य निवासी महुरा थाना धीना जनपद चन्दौली हाल पता डी 1 /86 श्री नगर कालोनी थाना सारनाथ वाराणसी 2- संजय कुमार सोनकर पुत्र दासू राम सोनकर निवासी सलारपुर थाना सारनाथ वाराणसी बताया तथा बताया कि जो कल दिनांक 17.05.25 को हम लोग वाहन संख्या UP 65 ET 7288 का नम्बर प्लेट लगाकर टाटा झोनान पर जानवार लाद कर जा रहे थे जो ओईना के पास तेज गति से चलाने के कारण पलट गयी थी जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- मु0अ0सं0 152/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोबध नि0 अधि0 11 पशु क्रूरता अधि0 व 325 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत है नम्बर प्लेट बदलने के कारण अभियोग में धारा 319(2)318(4) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के पश्चात् आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण —
1.मोहन मौर्य पुत्र स्व0 मृत्युंजय मौर्य निवासी महुरा थाना धीना जनपद चन्दौली हाल पता डी 1 /86 श्री नगर कालोनी थाना सारनाथ वाराणसी।
2- संजय कुमार सोनकर पुत्र दासू राम सोनकर निवासी सलारपुर थाना सारनाथ वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1.उ0नि0 विजय कुमार सिंह थाना जलालपुर, जौनपुर ।
2.हे0का0 चन्दन सिंह थाना जलालपुर, जौनपुर ।
3.का0 सुरेश गुप्ता थाना जलालपुर, जौनपुर ।
