घर से 200 मीटर की दूरी पर एक अधेड़ का पेड़ से लटकता हुआ मिला शव

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रंन्नू में रविवार की अलसुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों के घर से 200 मीटर की दूरी पर एक अधेड़ का पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया, जिसकी पहचान
शिवनाथ 50 वर्ष पुत्र जयलाल गौड ग्राम रंन्नू के रूप में हुई, जिसका अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित पलाश के पेड़ में गमछा के सहारे अधेड का लटकता हुआ शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया, रविवार अलसुबह गांव में शौच के लिए जा रहे महिलाओं ने अंधेर का फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा, जिसकी सूचना तुरंत ग्राम प्रधान व पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को उतरवाया और पंचनामा कर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के मर्चरी हाउस भेजवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]