पशुओं से लदी पिकप अनियंत्रित होकर नहर में गिरी जिससे 05 गोवंशों की मृत्यु, 04 गोवंशों को सकुशल निकाला गया

पुलिस टीम द्वारा गौतस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा की जा रही सघन चेकिंग के दौरान ओईना नहर पुलिया पर पशुओं से लदी पिकप अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिससे 05 गोवंशों की मृत्यु हो गई है, 04 गोवंशों को सकुशल निकाला गया है। पिकअप वाहन संख्या-UP 65 ET 7288 को कब्जा पुलिस में लिया गया है, ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। गाड़ी मालिक की पहचान की गई है। उक्त घटना में मु0अ0सं0-152/25 गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता की विभिन्न धाराओं में पंजीकृत करते हुए गिरफ्तारी हेतु टीमों को लगाया गया है।
