पाक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त को 20 वर्ष कठोर कारावास व 56,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया

श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी लगातार प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दिनांक-07.05.2025 को मा0 न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट(अनन्य) जौनपुर द्वारा धारा-376(3)/452/506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त को 20 वर्ष कठोर कारावास व 56,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। विवरण निम्नवत हैः-
थाना सरपतहां पर पंजीकृत मु0अ0सं0-163/22 धारा-376(3)/452/506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त रेहान उर्फ शोएब उर्फ तस्लीम पुत्र कलीम निवासी सरपतहा थाना सरपतहा जौनपुर को धारा उपरोक्त में दोषसिद्ध करते हुए अभियुक्त को 20 वर्ष कठोर कारावास व 56,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
