Operation Sindoor के बाद यूपी के 17 जिलों में होगी Mock Drill….

भारत-पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत बड़ी कार्रवाई की है. भारत ने स्ट्राइक कर पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है.भारत ने पाकिस्तान को उस वक्त सबक सिखाया है जब आज 7 मई को देश के साथ ही उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में आज सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की जानी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से नागरिक सुरक्षा के लिए देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 7 मई को मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए गए हैं. देश में करीब 300 स्थानों पर इसका आयोजन किया जाएगा. इस मॉक ड्रिल का मकसद किसी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
