मोदी सरकार ने किया जाति जनगणना का ऐलान, नितिन गडकरी बोले-

नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में जातिगत जनगणना का फैसला लिया है. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रतिक्रिया आई है. नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस फैसले का स्वागत किया है.उन्होंने लिखा है, “सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मोदी सरकार ने आगामी जनगणना में जाति-आधारित गणना को शामिल करने को मंजूरी दे दी है.”

नितिन गडकरी ने आगे लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCPA की बैठक के दौरान यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. यह फैसला समानता, समावेशन और आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित समुदायों के सशक्तिकरण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह अधिक प्रतिनिधि और न्यायपूर्ण सामाजिक ढांचे की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]