पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अब इमरान खान ने भी दिया बयान, जानें क्या कहा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बयान दिया है। खान ने आतंकी हमले को ‘बेहद परेशान करने वाला और दुखद’ बताया है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि भारत को जिम्मेदारी से काम करने की जरूरत है।

इमरान खान भ्रष्टाचार के आरोपों में फिलहाल जेल में बंद हैं।

क्या बोले इमरान खान

खान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पहलगाम घटना में लोगों की जान जाना बेहद परेशान करने वाला और दुखद है। मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।” उन्होंने कहा, “जब पुलवामा की घटना हुई, तो हमने भारत को हरसंभव सहयोग देने की पेशकश की थी, लेकिन भारत कोई ठोस सबूत पेश करने में विफल रहा। जैसा कि मैंने 2019 में भविष्यवाणी की थी, पहलगाम की घटना के बाद फिर से वही हो रहा है। आत्मनिरीक्षण और जांच के बजाय, मोदी सरकार फिर से पाकिस्तान पर दोष मढ़ रही है।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]