थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 देशी तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 देशी तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष जलालपुर जौनपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 29.04.2025 को थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त सर्वेश प्रजापित पुत्र कन्हैया प्रजापति पता तुल्लापुर रेहटी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष को 01 देशी तमंचा .315 बोर व पहने हुए पैंट की बायी जेब से 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना जलालपुर पर मु0अ0सं0 131/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.सर्वेश प्रजापित पुत्र कन्हैया प्रजापति पता तुल्लापुर रेहटी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0स0 131/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर।
बरामदगी–
01 देशी तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर।
अपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0स0-294/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर
2.मु0अ0स0 1149/2016 धारा 380/458 भादवि0 थाना जलालपुर जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1.उ0नि0 रोहित राज यादव थाना जलालपुर जौनपुर
2.हे0का0 राम प्रवेश यादव, थाना जलालपुर जौनपुर
3.हे0का0 राबिन यादव थाना जलालपुर जौनपुर
4.का0 अजय चौहान थाना जलालपुर जौनपुर
5.चालक पीआरडी हिमाँशु यादव थाना जलालपुर जौनपुर।
