अपडेट:थाना जफराबाद पुलिस टीम ने 04 अभियुक्तों को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार
थाना जफराबाद पुलिस टीम ने 04 अभियुक्तों को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना जफराबाद पुलिस टीम के द्वारा ग्राम कल्याणपुर बाजार में कन्हैया यादव की दुकान पर समोसा के गरम ठण्डा हेने को लेकर विवाद करने वाले प्रथम पक्ष के 1.कन्हैया यादव पुत्र फूलचन्द यादव निवासी बीबीपुर थाना जफराबाद जौनपुर 2.आजाद यादव पुत्र स्व0अमरनाथ यादव निवासी बीबीपुर थाना जफराबाद जौनपुर व द्वितीय पक्ष के 1.विनोद चौहान पुत्र शम्भूनाथ निवासी नीलकण्ठपुर थाना जलालपुर जौनपुर 2.दीपक चौहान पुत्र प्रद्युम्मन चौहान निवासी नीलकण्ठपुर थाना जलालपुर जौनपुर कुल 04 नफर अभियुक्तगणों को शान्ति व्यवस्था भंग की आशंका के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर चालानी रिपोर्ट अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में प्रेषित कर कार्यवाही करते हुए पेशी हेतु मा0न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.कन्हैया यादव पुत्र फूलचन्द यादव नि0बीबीपुर थाना जफराबाद जौनपुर।
2.आजाद यादव पुत्र स्व0अमरनाथ यादव नि0 बीबीपुर थाना जफराबाद जौनपुर।
3.विनोद चौहान पुत्र शम्भूनाथ नि0 नीलकण्ठपुर थाना जलालपुर जौनपुर।
4.दीपक चौहान पुत्र प्रद्युम्मन चौहान नि0 नीलकण्ठपुर थाना जलालपुर जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 जयराम यादव थाना जफराबाद जौनपुर।
2.का0अजय यादव थाना जफराबाद जौनपुर।
3.पीआऱडी शम्भू थाना जफराबाद जौनपुर।
