आर्मी चीफ के बाद पीएम मोदी से की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात

पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हमले के बाद से ही राजधानी दिल्ली से लेकर सीमावर्ती इलाकों तक सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। माहौल ऐसा बन गया है कि कुछ बड़ा कदम उठाया जा सकता है।
इसी कड़ी में सोमवार सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हालात की समीक्षा शुरू की। वह सबसे पहले सेना प्रमुख जनरल से मिले और मौजूदा स्थिति पर लंबी चर्चा की। इसके बाद राजनाथ सिंह सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास लोक कल्याण मार्ग पहुंचे और पीएम को घटनास्थल से मिल रही ताजा जानकारी दी। पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री की ये मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली।
सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद पीएम आवास पहुंचे राजनाथ
राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक स्थित सेना मुख्यालय पहुंचकर सेना प्रमुख से मुलाकात की थी। इस दौरान पहलगाम में चल रहे सैन्य ऑपरेशन और आतंकियों के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों पर विस्तार से बातचीत हुई। इसके तुरंत बाद वह प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए रवाना हो गए।
