केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले एन रामचंद्रन के घर का दौरा किया

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले 65 वर्षीय एन रामचंद्रन के घर का दौरा किया।

विजयन ने परिवार के साथ कुछ मिनट बिताए और रामचंद्रन की पत्नी शीला तथा बेटी आरती को सांत्वना दी।

रामचंद्रन का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले की निंदा की थी और कहा था कि इस घटना ने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।

विजयन ने कहा था, ”हमारा दुख बढ़कर दोगुना हो जाता है क्योंकि जान गंवाने वाले लोगों में से एक व्यक्ति केरल का निवासी था। हम रामचंद्रन के परिजनों के शोक में शामिल हैं।’

रामचंद्रन अपनी पत्नी शीला, बेटी आरती (जो दुबई में काम करती हैं) और उसके जुड़वां बेटों के साथ कश्मीर में छुट्टियां मनाने गए थे, जहां रामचंद्रन की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]