पुलिस अधीक्षक जौनपुर की अध्यक्षता व यूनिसेफ के सहयोग से बाल संरक्षण/किशोर न्याय अधिनियम के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस लाइन जौनपुर में आयोजन
पुलिस अधीक्षक जौनपुर की अध्यक्षता व यूनिसेफ के सहयोग से बाल संरक्षण/किशोर न्याय अधिनियम के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस लाइन जौनपुर में आयोजन, बच्चों के राहत एवं पुनर्वास, अपराध के मामले में संजीदगी एवं विशेष ध्यान देने के सम्बन्ध में दी गई जानकारी-

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी के आदेश के क्रम में आज दिनाँक 25.04.25 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर की अध्यक्षता एवं कुशल निर्देशन में यूनिसेफ के सहयोग से बाल संरक्षण/किशोर न्याय अधिनियम 2015 का प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस लाइन जौनपुर के सभागार प्रातः 10.00 से 12.30 बजे तक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी/वरिष्ठ उप निरीक्षक, थाने पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधीक्षक, एसजेपीयू प्रभारी मय कर्मचारी, थाना एएचटी प्रभारी मय कर्मचारी गण व प्रत्येक थाने से 04-04 महिला आरक्षी एवं पुलिस कर्मचारीगण ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में यूनिसेफ के कर्मचारी श्री अनिल कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी श्री चन्दन राय, जनपद के डीपीओ सहित प्रमुख अधिकारी कर्मचारी द्वारा दिशा-निर्देशन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से छोटे अपराध, गम्भीर अपराध, जघन्य अपराध, किशोर न्याय अधिनियम की धारा 94 के तहत उम्र का निर्धारण एवं दण्ड के प्रावधान एवं प्रयोग तथा बच्चों के राहत एवं पुनर्वास के सम्बन्ध में बताया गया।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा बालको से सम्बन्धित अपराध के मामले में सतर्क संजीदगी एवं विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया।
