थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा खोया हुआ पर्स महिला को किया गया वापस-

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा खोया हुआ पर्स महिला को किया गया वापस-

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में दिनांक 16.04.2025 को थाना कोतवाली जौनपुर पुलिस टीम द्वारा एक पर्स जिसमें कुछ पैसा व एक एटीएम कार्ड रखा था, उसके स्वामी को सुपुर्द किया गया। (घटना यह थी थाना कोतवाली जौनपुर क्षेत्र में एक अज्ञात पर्स जिसमें कुछ पैसा व एक एटीएम रखा था किसी को खो गया था, प्राप्त हुआ, पर्स देखने से लगा कि किसी महिला का ही है। उक्त प्रकरण में उचित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित महिला से सम्पर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि कचहरी रहने वाली एक महिला अंजना मौर्या जिनका पर्स गाडी से जाते समय गिर गया था। जो कि थाना कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा उस महिला को सुपुर्द किया गया। अपना पर्स पाकर महिला काफी प्रसन्न हुई और थाना कोतवाली पुलिस जौनपुर का धन्यवाद दिया।
सहयोग करने वाले पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री मिथिलेश कुमार मिश्रा थाना कोतवाली जौनपुर।
2. क.आ. ग्रेड बी नीरज कुमार शर्मा (एएसआई) थाना कोतवाली जौनपुर।
3. म.क. अर्चना मौर्या थाना कोतवाली जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]