SPEL प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय की 05 छात्राओं को महिला थाना पर नोडल अधिकारी SPEL/क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा पुरस्कृत किया गया

दिनांक 15.04.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

SPEL प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय की 05 छात्राओं को महिला थाना पर नोडल अधिकारी SPEL/क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा पुरस्कृत किया गया।

अरुणकांत सिंह, नोडल अधिकारी SPEL/क्षेत्राधिकारी सदर जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन में चलाये जा रहे SPEL कार्यक्रम के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण जनपद के पांच थाने मे चलाया गया था । कार्यक्रम के दौरान पुलिस की कार्य प्रणाली /विभिन्न हेल्पलाइन नं0 के बारे मे छात्राओ को जागरूक किया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक 15.04.2025 को नोडल अधिकारी SPEL/क्षेत्राधिकारी सदर के द्वारा प्रशिक्षण मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये बुद्ध विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिद्धार्थनगर की छात्रा 1. नेमा भारती 2. साधना गौतम 3. संजना 4. अनामिका मिश्रा 5. अंशी चौधरी को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर पुरुस्कृत किया गया । इस दौरान महिला थाना थानाध्यक्ष शाइस्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]