थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा तलवार से केक काटने वाले सभासद को शान्ति भंग में किया गया गिरफ्तार
थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा तलवार से केक काटने वाले सभासद को शान्ति भंग में किया गया गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निकट पर्यवेक्षण में थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा प्र0नि0 विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय हमराह के 01 नफर अभियुक्त रितेश कुमार मौर्या (सभासद नगर पंचायत मुगरा) पुत्र राजकुमार मौर्या निवासी आजाद नगर कस्बा थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तलवार से केक काटने व तलवार भांज कर शक्ति प्रदर्शन करने से आम जन मानस मे भय व्याप्त होने पर शान्ति भंग के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS में करीब 15.00 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1. रितेश कुमार मौर्या (सभासद नगर पंचायत मुगरा) पुत्र राजकुमार मौर्या निवासी आजाद नगर कस्बा थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
1. प्र0नि0 विनोद कुमार मिश्रा थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
3. हे0का0 रामचन्दर सिंह थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
4. हे0का0 कपिल पासवान थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
5. का0 जाकिर हुसैन थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
