अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बिजली व्यवस्था को ‘नुकसान पहुंचाने’ के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली की बिजली व्यवस्था को ‘नुकसान पहुंचाने’ के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
पावर कट को लेकर उन्होंने बीजेपी की कड़ी आलोचना की है।
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंच X पर पोस्ट करते हुए लिखा- कल दिल्ली में पीक डिमांड 5462 MW थी। केवल इतने में ही कल रात पूरी दिल्ली में कई जगहों पर कई कई घंटे बिजली नहीं आयी। पिछले साल पीक डिमांड लगभग 8500 MW पहुँच गई थी। फिर भी हमारी सरकार के दौरान दिल्ली में कहीं बिजली नहीं गई।
बिजली सिस्टम को बड़ी मुश्किल से ठीक किया था: केजरीवाल
आगे उन्होंने लिखा- आने वाले हफ्तों में जब दिल्ली में गर्मी और बढ़ेगी और बिजली की डिमांड भी बढ़ेगी तो क्या होगा? पिछले दस साल में हमने दिल्ली के बिजली सिस्टम को बड़ी मुश्किल से ठीक किया था। कहते हैं किसी भी चीज़ को ठीक करने में बरसों लग जाते हैं लेकिन उसे ख़राब दो दिनों में ही कर दिया जाता है।
