थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को आलाकत्ल के साथ किया गया गिरफ्तार
थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को आलाकत्ल के साथ किया गया गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्र0नि0 रामपुर मय हमराह कर्म0गण द्वारा थाना स्थानीय पर आज दिनांक 02.04.25 को पंजीकृत मु0अ0सं0-59/2025 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित नामजद/वांछित अभियुक्त बच्चन गौतम पुत्र समरनाथ गौतम निवासी कोटिगाँव थाना रामपुर जौनपुर को दिनांक 02.04.2025 को गिरफ्तार कर अभियुक्त के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल आधा ईट के टूकडे को कब्जा पुलिस मे लिया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. बच्चन गौतम पुत्र समरनाथ गौतम निवासी कोटिगाँव थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-59/2025 धारा 103(1) बीएनएस थाना रामपुर जौनपुर।
गिरफ्तारी टीम का विवरण-
1. प्र0नि0 देवानन्द रजक थाना रामपुर जौनपुर
2. उ0नि0 बाबूराम बिन्द थाना रामपुर जौनपुर
3. का0 विनोद यादव , का0 सोनू यादव थाना रामपुर जौनपुर
