प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाने के एयरफोर्स कॉलोनी में वायुसेना के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाने के एयरफोर्स कॉलोनी में शनिवार की सुबह वायुसेना के सिविल इंजीनियर एस एन मिश्रा (51) की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी जब वह अपने कमरे में सो रहे थे।उन्होंने बताया कि गोली उनके सीने में लगी और उन्हें सेना के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सिंह ने बताया कि मिश्रा के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा साथ रहते हैं, जबकि बेटी लखनऊ में पढ़ती है। इस कॉलोनी में सर्वेंट क्वार्टर के साथ ही आम नागरिक भी किराए पर कमरा लेकर रहते हैं।

उन्होंने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]