थाना खुटहन पुलिस द्वारा डकैती की तैयारी के मुकदमा में वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना खुटहन पुलिस द्वारा डकैती की तैयारी के मुकदमा में वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के प्रर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक खुटहन मुन्ना राम के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 हरिशंकर यादव मय हमराह का0 राजकुमार यादव की सहायता से चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान मु0अ0सं0 313/23 धारा 399/402 भादवि से सम्बन्धित एक वाछिंत अभियुक्त प्रकाश निषाद पुत्र विनोद निषाद निवासी ग्राम छांगापुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष को पिलकिछा से आज दिनांक 23.03.2025 को समय 12.40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये समक्ष मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. प्रकाश निषाद पुत्र विनोद निषाद निवासी ग्राम छांगापुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण
1. मु0अ0स0 313/23 धारा 399/402 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री मुन्ना राम थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 हरिशंकर यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3. का0 राजकुमार यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]