आगामी त्यौहार चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर क्षेत्र के ज्वालामुखी मंदिर पर थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक
आगामी त्यौहार चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर क्षेत्र के ज्वालामुखी मंदिर पर थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक

शांति व सद्भाव बनाए रखने की, की गयी अपील-
अफवाह/भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्यवाही-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में आगामी त्यौहार चैत्र नवरात्रि पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर आज दिनांक 21.03.2025 को क्षेत्राधिकारी पिपरी, अमित कुमार के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर क्षेत्र के ज्वालामुखी मंदिर पर थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गयी ।

इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित सभी संप्रदाय वर्गों के धर्मगुरु, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, पत्रकार बन्धुओं से वार्ता कर उपरोक्त त्यौहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।