थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को तमंचा के साथ किया गया गिरफ्तार

थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को तमंचा के साथ किया गया गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना लाइनबाजार के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा पीली कोठी टी0डी0लाँ कालेज के पास चेकिंग के दौरान दिनांक 20/03/2025 को समय करीब-01.35 बजे 01 अभियुक्त 1.राज कुमार चौहान पुत्र उदय राज निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 36 वर्ष को 01 तमंचा .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 120/25 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.राज कुमार चौहान पुत्र उदय राज निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
बरामदगी–
01 तमंचा .315 बोर ।
आपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं0-87/24 धारा- 380/411 थाना कोतवाली जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 -122/18 धारा- 379/411 भा0द0वि0 थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0- 123/18 धारा- 411/413/414 भा0द0वि0 थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
4.मु0अ0सं0-130/21 धारा-147/148/307/325/332/336/353/427/436 भा0द0वि0, 7 सी0एल0ए0 एक्ट व ¾ सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवा0 अधि0 जनपद जौनपुर।
5.मु0अ0सं0-120/25 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —
1.उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह, थाना लाइनबाजार जौनपुर ।
2.हे0का0 भाईलाल सोनकर,थाना लाइन बाजार,जौनपुर
3.हे0का0 दीपक सिंह भृगुवंशी थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]