थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को चोरी के माल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार

थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को चोरी के माल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री परमानन्द कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह मय हमराही कर्मचारीगण के द्वारा दिनांक 16.03.25 को थाना क्षेत्र बक्शा के ग्राम उटरूकला में एक व्यक्ति का रूपया व मोबाइल चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 83/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उ.नि. रणजीत कुमार द्वारा सम्पादित की जा रही है। विवेचना के क्रम में घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त 1. लवकुश यादव पुत्र स्व. जवाहिर यादव नि. ग्राम लखेसर थाना बक्शा, जौनपुर, 2. अवनीश यादव पुत्र अटल यादव निवासी ग्राम हरिरामपुर थाना सिकरारा जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 18.03.2025 को समय 10.45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल व चोरी गये रूपये में अभियुक्त लवकुश के पास से 1600 व अवनीश के पास से 1200 रूपये बरामद कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारअभियुक्त का नाम पता-
1. लवकुश यादव पुत्र स्व. जवाहिर यादव निवास ग्राम लखेसर थाना सिकरारा जौनपुर
2. अवनीश यादव पुत्र अटल यादव निवासी ग्राम हरिरामपुर थाना सिकरारा जौनपुर
बरामदगी का विवरण
अभियुक्त लवकुश के पास से 1600 रूपये चोरी का व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP62CS1628
अभियुक्त अवनीश के पास से 1200 रूपये चोरी का
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1- उ.नि. रणजीत कुमार थाना बक्शा, जौनपुर
2- हे.का. शमीम अख्तर थाना बक्शा, जौनपुर
3- का. अखिलेश यादव थाना बक्शा, जौनपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]