संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की सोमवार से फिर होगी शुरुआत……

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की सोमवार से फिर शुरुआत होगी। होली के मौके पर बीते बुधवार को लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्यवाही 16 मार्च तक स्थगित कर दी गई थी।11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही स्टैंडिंग कमेटी से प्राप्त रिपोर्टों और विधायिका से जुड़े अन्य मुद्दों को चर्चा के लिए पेश किया जाएगा। भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह एवं सपा सांसद वीरेंद्र सिंह रक्षा पर स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट पेश करेंगे।
