आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और संजय राउत पर बड़ा हमला बोला……

कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और संजय राउत पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि 1947 में भारत को तोड़ने का एक ख्वाब मोहम्मद अली जिन्ना ने देखा था और उसी तरह का एक ख्वाब राहुल गांधी के साथ मिलकर संजय राउत देख रहे हैं.प्रमोद कृष्णम ने कहा कि संजय राउत, राहुल गांधी जी के साथ मिलकर इस देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि भारत की जनता उनके इरादों को समझ चुकी है और अब उन्हें कभी समर्थन नहीं करेगी. वे चाहते हैं कि एक और पाकिस्तान बने और जो दूसरा पाकिस्तान बनेगा, उसका प्रधानमंत्री राहुल गांधी को बनाना चाहते हैं.
