उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने होली को लेकर सख्त निर्देश जारी किया…..

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने होली को लेकर सख्त निर्देश जारी किया है. उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर अधिकारीयों को खुद भ्रमण करने का निर्देश दिया है. इसमें कहा गया है कि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति न दी जाए.डीजीपी ने कहा कि सभी धर्म के धर्मगुरूओं, शान्ति समितियों तथा अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ पुलिस अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट द्वारा गोष्ठी की जाए. मिश्रित आबादी के क्षेत्रों, जुलूस के मार्गों एवं कम्युनल हॉटस्पॉट पर पर्याप्त जनशक्ति की तैनाती, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा से चेकिंग की जाए.
डीजीपी ने निर्देश किया कि होली और रमजान के कार्यक्रम जहां एक स्थान और एक समय पर हो, वहां आयोजकों से बातचीत कर पूर्व से योजना बनाकर समुचित पुलिस प्रबंध किया जाए. 24X7 सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफार्म पर निगरानी रखी जाए, आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट का तुरंत संज्ञान लेकर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जाए. पोस्टर पार्टी एवं मार्निंग चेकिंग टीम का गठनकर उनको नियमित रूप से निकाला जाए. भीड़-भाड़ के स्थल एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर नियमित रूप से बीडीएस टीम, स्निफर डॉग्स द्वारा चेकिंग कराई जाए.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]