बीईओ ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बीईओ ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

म्योरपुर संवाददाता

म्योरपुर। शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत आज विभिन्न विद्यालयों में वार्षिक उत्सव एवं इकोक्लब के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां बच्चों ने धूम धाम से वार्षिक उत्सव को मनाया एवं इकोक्लब के अंतर्गत लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रासपहरी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर विश्वजीत कुमार ने इकोक्लब के महत्व को साकार करने के लिए पौधा रोपण किया एवं बच्चों को प्रकृति प्रेमी बनने का संदेश दिया। बीईओ ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति सजग रहना चाहिए स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। जब आस पास हमारे पेड़ पौधे ही नहीं रहेंगे तो हमें शुद्ध हवा नहीं मिल पाएगी एवं कई रोगों का शिकार होना पड़ेगा। सभी अभिभावकों को शिक्षा के महत्व को समझना चाहिए एवं अपने पाल्यों को स्कूल प्रतिदिन भेजना चाहिए। एक पढ़ा हुआ बच्चा कई पीढ़ियों के लिए रोशनी का काम करता है। इसके अलावा उच्च प्राथमिक लालटॉवर,कंपोजिट विद्यालय कुबरी,कंपोजिट विद्यालय तारापुर में भी वार्षिक उत्सव धूम धाम से मनाया गया जहां पर खण्ड शिक्षा अधिकारी पहुंच कर बच्चों को प्रोत्साहित किए एवं अध्यापकों के कार्यों की प्रशंसा की इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक,अध्यापिकाओं के साथ समस्त बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]