दुद्धी क़स्बे पौने 1 बजे तक होगी रंग भरी होली
दुद्धी क़स्बे पौने 1 बजे तक होगी रंग भरी होली

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी|स्थानीय क़स्बा स्थित चौकी में शनिवार की शाम एडीश्नल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें आगामी होली पर्व व जुम्मे के नमाज को सकुशल व शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए रूपरेखा तैयार की गई | एडीश्नल ने बारी बारी दोनों समुदाय के साथ बैठक कर शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की वहीं होली के दिन रंगों की होली दोपहर के पौने एक बजे तक बंद करने का निर्णय लिया गया इसके बाद मुस्लिम समुदाय जुम्मे का नमाज का अता करने मस्जिद व ईदगाह पर जाएंगे| इस मौके पर कन्हैया लाल अग्रहरि ,दिलीप पांडेय ,संदीप गुप्ता , दीपक शाह ,मोनु सिंह ,पीयूष अग्रहरि ,पीयूष कसेरा , मनीष जायसवाल ,सदर कल्लन खाँ ,सैफुल्लाह अंसारी , तबरेज आलम शहनवाज खां ,सेराज खां ,मौजूद रहे|
