गाना कॉपी कर डाउनलोडिंग करने वाले 11 मोबाइल दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गाना कॉपी कर डाउनलोडिंग करने वाले 11 मोबाइल दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी|स्थानीय क़स्बे में स्थित 11 मोबाइल दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने कॉपीराइट की धारा 63/68 के तहत मुकदमा दर्ज किया | यह कार्रवाई आरचिक म्यूजिक म्यूजिक एलएलपी भोपाल के प्रतिनिधि रमेश कुमार के दिए गए तहरीर पर दर्ज किया गया |
कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि जांच के दौरान दुद्धी क़स्बे कुल 11 मोबाइल शॉप के दुकानदार उनकी संस्था व उनके सहयोगी संस्था के गाने व वीडियोज संस्था के बिना एनओसी व अनुमति के चिप डाउनलोडिंग करते पाए गए |इसे लेकर गुरुवार को उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की |जिस पर पुलिस ने सभी 11 दुकानदारो के खिलाफ़ मुकदमा संo 56/25 के तहत 1957 की कॉपीराइट की धारा 63/68 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है | उन्होंने बताया कि उक्त दुकानदारों में 7 के पास से लैपटॉप जब्त की गई थी वहीं 4 दुकानदारों ने लैपटॉप हटा लिया था|
उधर इस तरह की कार्रवाई से मोबाइल दुकानदारों में हड़कंप मच गया है|
