दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने महिला का इंतजार किया खत्म

दिल्ली कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना को मंजूदी दे दी है. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इसका ऐलान दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता से किए वो हर वादे पूरे करेंगे. पीएम मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं. इतना बड़ा फैसला बीजेपी ही कर सकती है.
