थाना रामपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर होलिका व होली के संबंध मे आपत्ति जनक वीडियो वायरल करने वाला 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दिनांक- 07.03.2025
थाना रामपुर, जनपद-जौनपुर।

थाना रामपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर होलिका व होली के संबंध मे आपत्ति जनक वीडियो वायरल करने वाला 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन मे प्रभारी निरीक्षक देवानन्द मय हमराह कर्म0गण द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-47/25 धारा 302,197(1)सी,352 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त शिवशंकर गौतम उर्फ बच्ची पुत्र श्रीनाथ गौतम ग्राम राघोरामपट्टी थाना रामपुर जौनपुर द्वारा होलिका व होली को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक विडियो वायरल किया गया था। जिसको लेकर आम जन मानस मे आक्रोश व कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु अभियुक्त शिवशंकर गौतम उर्फ बच्ची उपरोक्त को आज दिनांक 07.03.2025 को सुबह इमिलिया घाट पुल से पुलिस हिरासत मे लिया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. शिवशंकर गौतम उर्फ बच्ची पुत्र श्रीनाथ गौतम ग्राम राघोरामपट्टी थाना रामपुर जौनपुर।

पंजीकृत अपराधिक-
1. मु0अ0सं0-47/25 धारा 302,197(1)सी,352 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट थाना रामपुर जौनपुर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- प्र0नि0 देवानन्द थाना रामपुर जौनपुर।
2. हे0का0 महेन्द्र कुमार यादव थाना रामपुर जौनपुर।
3. का0 सोनू यादव थाना रामपुर जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]