मणिपुर में बुधवार को लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए

मणिपुर में बुधवार को लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. इनमें से एक भूकंप की तीव्रता 5.7 थी तथा भूकंप के झटके पूरे पूर्वोत्तर में महसूस किए गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.शिलांग में क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, राज्य में सुबह 11 बजकर छह मिनट पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र इंफाल पूर्वी जिले के यायरिपोक से 44 किलोमीटर पूर्व में और 110 किलोमीटर की गहराई पर था.

उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके असम, मेघालय और क्षेत्र के अन्य हिस्सों में महसूस किए गए. मणिपुर में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर 4.1 तीव्रता का एक और भूकंप आया. उन्होंने बताया कि भूकंप राज्य के कामजोंग जिले में 66 किलोमीटर की गहराई पर आया.

भूकंप के बाद मणिपुर में कई इमारतों में दरारें देखी गईं. सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में थौबल जिले के वांगजिंग लामडिंग में एक स्कूल की इमारत में दरारें नजर आ रही हैं, जहां जातीय संघर्ष से प्रभावित लोगों के लिए एक राहत शिविर चलाया जा रहा है.

इंफाल में एक अधिकारी ने कहा, ‘नुकसान के बारे में मिल रही सूचनाओं की हम पुष्टि में जुटे हैं. क्षेत्र के अन्य राज्यों में किसी तरह के नुकसान की अब तक कोई सूचना नहीं है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]