मा0 सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के पत्रांक-66/दिनांकित 18.02.2025 व मा0 न्यायालय सी0जे0एम0 जौनपुर के पत्रांक-

यातायात जनपद जौनपुर ।
दिनांकः 03.03.2025

मा0 सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के पत्रांक-66/दिनांकित 18.02.2025 व मा0 न्यायालय सी0जे0एम0 जौनपुर के पत्रांक- 02 सी0जे0एम0/जौनपुर, दिनांकः28.02.2025 के निर्देशानुसार जनपद जौनपुर में दिनांकः08.03.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन होना है । जिसके क्रम में एम0बी0 एक्ट के अंतर्गत किए गये लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया गया है । जिसके लिये अधिकाधिक प्रचार प्रसार के लिये निर्देशित किया गया है ।
अतः उक्त के अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशानुसार जनपद जौनपुर में आयोजित दिनांकः08.03.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत जनपद के सभी पी0आर0बी0 डायल 112 व यातायात की तरफ से लाउड हेलर से इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है । जिसमें जन सामान्य से अपील की जा रही है कि जिन लोगों का एम0बी0 एक्ट के अंतर्गत ऑनलाइन चालान पूर्व से लंबित चल रहा है, वे दिनांकः08.03.2025 को माननीय न्यायालय जौनपुर में आयोजित होने वाली लोक अदालत में पहूँचकर अपने प्रकरण को सुगमता पूर्वक निस्तारण करायें ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]