रेनूसागर रामनगर:पानी के बहाव से पक्की नाली बही
पानी के बहाव से पक्की नाली बही

अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 रामनगर में पानी बहने के चलते ग्राम प्रधान द्वारा बनाई गई नाली टुट गई जिससे पानी ऊपर तक फैल गया। ग्रामपंचायत द्वारा बनी नाली कई जगह से टूट गई है इसे विगत 5 वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा बनाया गया था इस तरह से सरकारी कार्यों में कितना लिपा पोती होती है यह देखने लायक है। अनपरा नगर पंचायत में पानी सप्लाई के लिए टोटल काम एलएनटी कम्पनी द्वारा लिया गया है
जो विगत दो वर्षों से बन रहा है लेकिन अभी तक यह कार्य पूरे नगर पंचायत में अभी तक नहीं हो पाई है इसके कारण नगर पंचायत के अंतर्गत जितने रोड है वह भी जगह-जगह खोदने के कारण खंडहर के रूप में है । नगर पंचायत इसे जहां-जहां पानी लीकेज है उसको देखकर जल्द से जल्द बनवा कर रोड का निर्माण सही से करती , जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत नहीं होती अभी रोड पर जाने से पब्लिक परेशान है, कहीं-कहीं पानी आ जाने से लोग फिसल भी जाते हैं।
